मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रतापनगर क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली गति : कंवरपाल गुर्जर
पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि नवम्बर वर्ष 2014 से वर्तमान में अभी तक पिछली भाजपा सरकारों में विधानसभा स्पीकर एवं कैबिनेट मंत्री पद पर रहते हुए व वर्तमान में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा सरकार के सौजन्य से उन्होंने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव व ब्लाक प्रतापनगर में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए हैं। वर्तमान में भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा सरकार के माध्यम से लगातार विकास कार्य करवा रहे हैं।
पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि भाजपा सरकारों ने ब्लाक प्रतापनगर में सैकड़ों करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य करवाए गए हैं जिसमें मुख्यतः प्रतापनगर में सब तहसील कार्यालय, पटवार कार्यालय, बिजली बोर्ड एसडीओ कार्यालय, ब्लाक पंचायत विभाग कार्यालय, नया बस स्टैंड, नई आईटीआई, नया सरकारी कॉलेज, अस्पताल को अपग्रेड कर बड़ा बनाना, केल से लेकर ताजेवाला तक नया नेशनल हाईवे बायपास बनवाना जिसका अधिकांश हिस्सा प्रतापनगर एरिया से होकर निकलता है, प्रतापनगर क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में हरियाणा सरकार के माध्यम से ग्रांट भेजकर विकास कार्य करवाना, प्रतापनगर क्षेत्र में फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट मंजूर करवाना आदि कार्य शामिल हैं।
इसके साथ-साथ प्रतापनगर क्षेत्र में सचिवालय बनवाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। मंजूर प्रताप नगर क्षेत्र में बने स्टेडियम, नई सड़कों का निर्माण, पुल निर्माण करवाकर हजारों लोगों को राहत देने का प्रयास उन्होंने भाजपा सरकार में लगातार किया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि उन्होंने हमेशा विकास की राजनीति की है, वह पहले भी क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में साथ थे और आज भी वे अपने क्षेत्र की जनता के बीच सक्रिय रहकर कार्य कर रहे हैं।